India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand News: अल्मोड़ा नगर निगम की पहली बैठक नव नियुक्त मेयर अजय वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नगर निगम क्षेत्र के भूमि सर्वेक्षण योजना पर चर्चा की गई, जो नगर क्षेत्र में भूमि विवादों को हल करने और संपत्तियों की सही जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Uttarakhand Budget Session: विपक्ष ने खड़े किए हजारों सवाल, उत्तराखंड विधानसभा में मचा हंगामा, कई मुद्दों पर झलका आक्रोश

आयुक्त भारत त्रिपाठी ने बताया

सहायक नगर आयुक्त भारत त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत पहले चरण में ड्रोन सर्वे का आयोजन किया जाएगा। ड्रोन की मदद से नगर निगम क्षेत्र के सभी भूखंडों की मैपिंग की जाएगी, जिससे भूमि की सही स्थिति और पैमाइश का पता चल सकेगा। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समाधान और नगर निगम की भूमिका को स्पष्ट करना है।

भारत सरकार की सर्वेक्षण टीम पहले ही अल्मोड़ा जिले में पहुंच चुकी है, और उन्होंने इस कार्य के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना से नगर निगम और स्थानीय निवासियों को अपनी संपत्ति की सही जानकारी प्राप्त होगी, जिससे शहरी विकास में पारदर्शिता आएगी। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि इस योजना से नगर निगम क्षेत्र में भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और यह योजना लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

जिलाधिकारी संजय कुमार ने किया समर्थन

उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने भी इस प्रक्रिया पर जोर देते हुए बताया कि ड्रोन सर्वे के द्वारा हर एक भूखंड का सर्वे किया जाएगा और प्रॉपर्टी कार्ड बनाए जाएंगे, जो शहरी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह योजना नगर निगम क्षेत्र में शहरी विकास को बेहतर बनाने और नागरिकों को भूमि संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Kangra Airport: “कांगड़ा एयरपोर्ट के आसपास बनेगा …”, गगल एयरपोर्ट के विस्तार पर बोले DC कांगड़ा हेमराज बैरवा