India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में सोमवार को बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं, निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा और दोपहर के बाद धूप खिली।

 

बारिश और ग्लेशियर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। सोमवार को जोशीमठ और तपोवन में हल्की बारिश हुई, जबकि बद्रीनाथ और हेमकुंड में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी। देहरादून में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद चटख धूप निकल आई, जिससे मौसम में हल्की गर्माहट महसूस हुई। हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में भी धूप खिली रही।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 11 फरवरी का दिन, जानें आज का राशिफल!

तापमान का हाल

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम 5.9 डिग्री रहा। टिहरी में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला

नैनीताल में सोमवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से ही बादल और धूप के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। शाम को ठंड में बढ़ोतरी हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मंगलवार से मौसम में सुधार की उम्मीद है और तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

एक बार फिर वापस लौटी सर्दी, MP में ठंड की मार, जाने आने वाले दिनों का हाल