India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप खिली हुई है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में शाम के बाद ठंडी हवाएं और बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

बादल और हल्की बारिश

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, 9 फरवरी को चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह हल्का कुहासा छा सकता है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी12 राशियों के लिए 9 फरवरी को ग्रहों की चाल, जानें आज का राशिफल!

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वायु गुणवत्ता सूचकांक

देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 92 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। इस बीच, बर्फबारी की खबर से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से व्यापार को फायदा होगा।

ठंड की हुई वापसी! MP में अचानक तेज हुई बर्फीली हवाएं, तापमान में तेजी से गिरावट