India News (इंडिया न्यूज) Honey singh: गायक व रैपर हनी सिंह और लेखक डॉ. कुमार विश्वास ने शुक्रवार को श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बॉलीवुड गायक व कवि डॉ. कुमार विश्वास के आगमन की सूचना पाकर काफी लोग सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे।
टैंकर ब्लास्ट का शिकार बने नरेश, परिवार का रो-रो कर बूरा हाल
हनी सिंह ने कहा?
हनी सिंह ने कहा कि उनकी डॉक्यूमेंट्री जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें उनके जीवन पर आधारित कई तथ्य हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि पवित्र नगरी में आना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यहां के कण-कण में ईश्वर का सार समाया हुआ है। ध्यान, योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ईश्वर का साक्षात्कार कराती है।
कुमार विश्वास संग किया रुद्राभिषेक
पूजा-अर्चना के दौरान कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में भगवान शिव की स्तुति की। उन्होंने महादेव परिसर को भक्तिमय बनाने का पूरा प्रयास किया। हनी सिंह ने भी अपने प्रशंसकों के समक्ष अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर में अपनी आस्था भी जताई। उन्होंने कहा कि वे यहां कई बार रात में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। दोनों कलाकारों ने कहा कि धर्म और आस्था का प्रचार-प्रसार या अभिव्यक्ति करना वर्जित है।
Year Ender 2024: इस साल भारत और अमेरिका से लेकर इन देशों में रही चुनावों की गर्मी, बदल गया विश्व-व्यवस्था का स्वरूप