May 24, 2025
Yogita Tyagi
एक ऐसा देश जहां वोटिंग नहीं 'बिस्किट' से बनता है संसद में कानून
एक ऐसा देश ऐसा है, जहां पर सजावटी बिस्किट टिन से भविष्य के कानूनों का चयन किया जाता है।
यहां पर हम न्यूजीलैंड की बात कर रहे हैं, जहां की संसद में भविष्य के कानूनों का चयन सजावटी बिस्किट टिन से किया जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टिन किसी कंप्यूटर सिस्टम की बजाय बिंगो टोकन के सहारे हिलाया जाता है और उसमें से बिल चुने जाते हैं।
इसको ‘बिस्किट टिन लॉटरी’ कहा जाता है। इसका उद्देश्य है हर सांसद को बिना राजनीतिक पक्षपात के अपना प्रस्तावित कानून संसद में लाने का मौका देना।
इस टिन में बिंगो टोकन डाले जाते हैं। जिन पर संसद में लंबित प्रस्तावों के नंबर होते हैं।
जब भी संसद के एजेंडा में जगह खाली होती है तो इस बिस्किट टिन को बाहर निकाला जाता है और एक सार्वजनिक समारोह में नए बिल चुने जाते हैं।
यह प्रक्रिया अब संसद की एक लोकतांत्रिक और चहेती परंपरा बन चुकी है।
दिलचस्प बात यह है कि समलैंगिक विवाह और इच्छामृत्यु जैसे बड़े कानून भी इसी लॉटरी के जरिए न्यूजीलैंड में पारित किए गए हैं।
इन कानूनों के लिए चुने गए सांसदों ने जनता का समर्थन जुटाया और अपने साथियों को राजी किया।
न्यूजीलैंड में बिस्किट का डिब्बा इतना मशहूर हो गया है कि यह वहां की लोकतांत्रिक पहचान का प्रतीक बन गया है।
ये भी देखें
शादी, हनीमून और फिर हत्या… तस्वीरों ने बयां की ‘बेवफा सोनम’ की खौफनाक कहानी
एक वार्निंग के बाद ही बिछ गईं अनगिनत लाशें, इस मुस्लिम देश में मचा हड़कंप
Trump इन 12 देशों पर लगाएंगे ट्रैवल बैन, तोड़ने पर मिलेगी रूह कंपा देने वाली सजा
क्या एलन मस्क को बर्बाद करना चाहते हैं ट्रंप ? दी बड़ी चेतावनी, मचा हंगामा