अमेरिका ने भारत को दिया ऐसा झटका, हजारों भारतीयों के सपने होगें चूकनाचूर
भारत में अमेरिकी दूतावास ने धोखाधड़ी-रोधी उपाय के रूप में कम से कम 2,000 अपॉइंटमेंट रद्द कर दी गई है।
ऐसा कहा जा रहा है कि, कांसुलर टीम इंडिया बॉट्स द्वारा की गई लगभग 2000 वीज़ा नियुक्तियों को रद्द कर रही है।
आगे कहा गया कि, कांसुलर टीम इंडिया ने उन बुरे लोगों की पहचान की है जिन्होंने हमारी शेड्यूलिंग नीतियों का उल्लंघन करते हुए लगभग 2,000 वीज़ा नियुक्तियाँ की थीं।
बता दे कि,ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध आव्रजन पर कार्रवाई के बीच वीज़ा रद्दीकरण हुआ है।
पिछले कुछ हफ्तों में, अमेरिकी आव्रजन के नियमों को कड़ा कर दिया गया है क्योंकि ट्रंप ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान सहित 43 देशों के लोगों की यात्रा को सीमित करने की योजना बनाई है।
हालाँकि भारत किसी भी नियोजित यात्रा प्रतिबंध सूची में नहीं है।
लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यात्रियों को अधिक सख्त सुरक्षा निरीक्षण, वीज़ा स्टैम्पिंग में बैकलॉग और यहाँ तक कि अमेरिकी हवाई अड्डों पर हिरासत में लिए जाने की संभावना है।