होली के रंग में रंगा बॉलीवुड, किसी ने उड़ाया गुलाल, तो किसी ने फूलों से जमाया रंग
जहां पूरा देश होली का जश्न मना रहा हैं, वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी होली को खास अंदाज में मनाया।
कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को रंगों से भरे इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
आइए आपको बताते हैं कि किस कलाकार ने क्या कहा और कैसे मनाई होली?
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टा पर लिखा कि , "बचपन की पानी की लड़ाइयों से लेकर गुलाल से सजी गलियों तक, होली खुशियों की यादें वापस लाती है।
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सफेद ड्रेस में फूलों से होली खेलते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सभी को रंगों भरी होली की शुभकामनाएं!
निमरत कौर ने गुजिया और गुलाल के साथ होली मनाई। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "गुजिया, गुलाल और ढेर सारी मस्ती....सभी को होली की शुभकामनाएं।"
भूमि पेडनेकर होली के रंगों में रंगी नजर आईं। उन्होंने लिखा, "होली की शुभकामनाएं... सुरक्षित रहें, खुश रहें और खुशियां फैलाएं।"
अभिनेता अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं!"
शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बेटे के साथ होली मनाई। उन्होंने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करके लिखा कि सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएं!
शादी के बाद सिन्हा की भी यह पहली होली है और अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रंग-बिरंगी नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जहीर उनके साथ क्यों नहीं दिखे।