A view of the sea

खुले में नमाज पर भारत में कोहराम, मुस्लिम देशों के नियम जान फटी रह जाएंगी आंखें

भारत में सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर राजनीति अक्सर गरम ही रहती है। एक बार फिर यह चर्चा में है।

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जब सड़क पर होली खेली जा सकती है, पटाखे जलाए जा सकते हैं तो नमाज क्यों नहीं पढ़ी जा सकती।

यह पहली बार नहीं है जब सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हो। यह मुद्दा लंबे समय से देश की राजनीति में छाया हुआ है।

हैरान करने वाली बात यह है कि जहां भारत में कई मुस्लिम सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़े हैं, वहीं कई इस्लामिक देशों में यह गैरकानूनी है और ऐसा करने पर भारी जुर्माने का भी प्रावधान है।

इस्लाम की उत्पत्ति अरब देशों में हुई और यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं। इसके बावजूद, अधिकांश मुस्लिम देशों में सड़क पर या खुले में नमाज पढ़ना गैरकानूनी है और इसे लेकर सख्त कानून हैं।

अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इंडोनेशिया में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी रहती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां 8 लाख से ज्यादा मस्जिदें हैं।

इसके बावजूद यहां सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाती। मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग मस्जिदों में ही नमाज अदा करते हैं।

इतना ही नहीं, इंडोनेशिया में लोगों की परेशानी को देखते हुए यहां की सरकार ने नमाज के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने के निर्देश भी दिए थे।

ये भी देखें