A view of the sea

शरीर मे हो गई है विटामिन B12 की कमी, तो दही में मिलाकर खाना शुरू कर दे ये चीज

विटामिन बी12 एक बहुत ही महत्वपूर्ण पानी में घुलनशील विटामिन है, यह शरीर में खून बनाने, तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आजकल बदलती जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान की आदतों के कारण विटामिन बी12 की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है।

खासकर शाकाहारी लोगों में इसकी कमी ज्यादा देखी जाती है। विटामिन बी12 ज्यादातर मांसाहारी चीजों में पाया जाता है।

लेकिन, कुछ शाकाहारी चीजें भी हैं जो विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हैं। जैसे दही, जिसमें आप एक और चीज मिलाकर इसे और असरदार बना सकते हैं।

दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है और इसमें विटामिन बी12 होता है। दही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

जिससे शरीर विटामिन और मिनरल्स को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। बादाम, अंजीर, अखरोट और किशमिश जैसे सूखे मेवे फाइबर से भरपूर होते हैं।

साथ ही इनमें विटामिन बी12 भी पाया जाता है, जिसके सेवन से इसकी कमी पूरी होती है। चूंकि दही में प्राकृतिक बी12 होता है।

इसलिए अगर आप विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो इसमें सूखे मेवे मिलाकर खाएं।

भीगे हुए सूखे मेवों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कटोरी में ताजा दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें। इसमें सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें। ऊपर से शहद और दालचीनी डालें। अच्छे से मिला लें और तुरंत खा लें।

ये भी देखें