ग्लोबल स्टाइल में लगा देसी तड़का! लग्जरी ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर बनी ये 6 बॉलीवुड हसीनाएं
अनन्या पांडे न खूबसूरती में किसी से पीछे हैं न अपने काम को लेकर। अब अनन्या एक मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड जिसका नाम Chanel है का चेहरा हैं।
अपनी मासूमियत, ताजगी और खूबसूरत अंदाज से अनन्या दिखा रही हैं कि लग्जरी न सिर्फ क्लासिक बल्कि मॉडर्न और यंग भी हो सकती है।
2023 में आलिया भट्ट गुच्ची की पहली भारतीय ग्लोबल एंबेसडर बनी थी। यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि पुरे भारत के लिए सीना चौड़ा होने वाला पल था।
दीपिका ने लुई वुइटन की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनकर इतिहास रच दिया।
दीपिका के लुक में रॉयलनेस और कॉन्फिडेंस इस इंटरनेशनल ब्रांड की पहचान से हूबहू मेल खाता है।
प्रियंका न सिर्फ अब बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया की पहचान बन गई हैं। उनका नाम देश-विदेश में बखूबी पहचाना जाता है।
प्रियंका ने बुलगारी के साथ साझेदारी की है जो दिखाता है कि, परंपरा और ग्लैमर एक साथ कितने खूबसूरत लग सकते हैं।
सोनम कपूर फैशन को लेकर फेमस मानी जाती हैं फैशन के बारे में बात हो और सोनम कपूर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता।
सोनम की क्लासिक ज्वैलरी और रेड कार्पेट स्टाइल को मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए चोपर्ड के साथ साझेदारी है।
ख़ुशी कपूर नई पीढ़ी की पसंदीदा बन रही हैं। लोग उन्हें देखना बहुत पसंद करते हैं।
ख़ुशी कपूर डायर ब्यूटी इंडिया की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस ब्रांड एंबेसडर बन उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह अब फैशन की दुनिया में एक गंभीर खिलाड़ी हैं।