A view of the sea

क्या पीरियड्स में ज्यादा भाग-दौड़ करने से बढ़ जाता है ब्लड का फ्लो?

पीरियड को मासिक धर्म  भी कहा जाता है. जो लगभग हर महिला की जिंदगी में हर माह  आने की एक प्रक्रिया है।

पीरियड के शुरुआती दो दिन बहुत परेशानी भरे होते हैं क्योंकि इस समय कमर में दर्द, पेट में ऐंठन जैसे कई शारीरिक परेशानियो का सामना महिलाओं को करना पड़ता है।

ऐसे में आपको ये जानन बहुत जरूरी है कि पीरियड्स में ज्यादा भाग-दौड़ करने से ब्लड का फ्लो बढ़ सकता है कि नही?

रिपोर्ट्स के अनुसार ज्यादा भाग-दौड़ करने से  ब्लड का फ्लो बढ़ सकता है। और कभी-कभी तो मासिक धर्म का समय नही होने पर भी पीरियड्स का आ जाता है।

बता दे कि,शारीरिक गतिविधियों से फ्लो बढ़ जाता है क्योंकि इसे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होती है।

ज्यादा भाग दौड़ करने पर पेट और गर्भाशय की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और  इसके कारण ब्लड फ्लो भी डिस्टर्ब हो सकता है।

ये फ्लो उसी समय के लिए अधिक तेज रहता  है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि फ्लो हमेशा के लिए बढ़ा रहेगा।

आपको बता दे कि, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और चलना- फिरना पीरियड्स के दर्द और क्रैम्प्स से राहत दिलाने मे मदद करते है।

ये भी देखें