आज ही अपने घर की उत्तर दिशा में दें ये 1 चीज, भरने लगेगी खाली तिजोरी
ऐसा माना जाता है कि, वास्तु शास्त्र के नियमों का अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बना रहता है और दरिद्रता का कभी भी वास नहीं होता।
कहते हैं कि जहां वास्तु दोष होता है, वहां आर्थिक संकट और मानसिक तनाव व्यक्ति को घेरने लगते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ आसान उपाय आजमाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है।
उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को पवित्र और शुभ दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में बाथरूम बनवाना वर्जित है। ऐसा करने से धन हानि और आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।
घर की तिजोरी, आभूषण या महत्वपूर्ण दस्तावेज दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें, लेकिन इसे इस तरह रखें कि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर खुले। यह व्यवस्था धन वृद्धि में सहायक मानी जाती है।
घर की उत्तर दिशा में छोटा सा फव्वारा, धातु का कछुआ, क्रिस्टल का कछुआ या दर्पण रखना शुभ माना जाता है। ये चीजें आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होती हैं।