अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार?
'भारत कुमार' के नाम से मशहूर दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को 87 साल की उम्र में निधन हो गया।
उनके निधन के बाद अब लोग यह भी जानना चाहते हैं कि मनोज कुमार अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए? आइए जानते है-
मनोज कुमार की संपत्ति के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नही है लेकिन अनुमान के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर यानि कि 170 करोड़ रुपये है।
आपको बता दे कि, उन्होंने अपनी फिल्म 'क्रांति' बनाने के लिए अपना जुहू प्लॉट और दिल्ली का बंगला तक बेच दिया था, जो फिल्मों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
और इस फिल्म ने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
मनोज कुमार का निधन बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ी क्षति है।