A view of the sea

परमाणु बम से 1000 गुना ज्यादा खतरनाक है ये बम, फटते ही धरती को बना देगा श्मशान!

दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है थर्मोन्यूक्लियर बम, जिसे आमतौर पर हाइड्रोजन बम कहा जाता है। 

इसकी ताकत इतनी जबरदस्त होती है कि यह महज कुछ सेकंड में पूरे शहर को खाक में मिला सकता है। 

परमाणु बम के मुकाबले कई गुना ज्यादा शक्तिशाली यह बम न सिर्फ तत्काल विनाश करता है, बल्कि इसकी रेडिएशन पीढ़ियों तक असर छोड़ती है।

हाइड्रोजन बम में निकलने वाला विकिरण तीन तरह से नुकसान पहुंचाता है, तुरंत रेडिएशन, रेडियोधर्मी कणों का फॉलआउट, और दीर्घकालिक प्रभाव।

विस्फोट के समय गामा किरणें और न्यूट्रॉन जैसे आयनकारी विकिरण 3-5 किमी के दायरे में जीवों को तत्काल खत्म कर सकते हैं। 

वहीं, रेडियोधर्मी कण हवा, बारिश और मिट्टी के जरिए सैकड़ों किमी दूर तक फैल जाते हैं। 

ये कैंसर, जेनेटिक बीमारियां और ल्यूकेमिया जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। मिट्टी और पानी को यह जहरीला बना देते हैं।

1954 में अमेरिका के ‘कैसल ब्रावो’ परीक्षण (15 मेगाटन) ने मार्शल आइलैंड्स को रेडियोधर्मी कचरे में तब्दील कर दिया था। 

इस परीक्षण का असर स्थानीय जनसंख्या और पर्यावरण पर दशकों तक देखा गया।

आज तकनीक का विकास इसे और खतरनाक बना रहा है। अब बम छोटे लेकिन ज्यादा प्रभावशाली बनाए जा रहे हैं।

 रूस और अमेरिका जैसे देशों के पास ऐसे हथियार हैं, जो अपने टारगेट पर सटीक और तेज़ हमला कर सकते हैं।

ये भी देखें