इस रानी के साथ रात गुजारने के लिए एक-दूसरे की जान के दुश्मन थे मर्द, फिर जलते थे जिंदा
अंगोला की महारानी एनजिंगा मबांदी की कहानी इतिहास के सबसे रहस्यमयी और विवादित किस्सों में गिनी जाती है।
दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका के एंडोंगो और मटांबा इलाकों पर शासन करने वाली यह रानी जितनी बहादुर मानी जाती थीं, उतनी ही क्रूरता भी उसके नाम से जुडी है।
उनके बारे में कहा जाता है कि वे जिस पुरुष के साथ रात बिताती थीं, उसे अगली सुबह जिंदा जला दिया जाता था।
एनजिंगा मबांदी एमबांडो जनजाति से ताल्लुक रखती थीं। इसी जनजाति की भाषा कंबाडो में “एंडोंगो” को ही ‘अंगोला’ कहा जाता था, जो आगे चलकर पूरे देश का नाम बन गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसीसी दार्शनिक मार्किस डे सादे ने अपनी किताब ‘दा फिलॉसफी ऑफ द ड्रेसिंग टेबल’ में रानी एनजिंगा के जीवन का जिक्र किया।
इसमें बताया गया है कि रानी ने अपने महल में एक विशेष स्थान बना रखा था, जहां कई पुरुष रहते थे।
इन पुरुषों को महिलाओं के कपड़े पहनने पड़ते थे। जब रानी को किसी पुरुष के साथ संबंध बनाना होता था, तो वह उन पुरुषों के बीच कुश्ती करवाती थीं।
जो पुरुष इस कुश्ती में जीतता, वही रानी के साथ रात गुजारता। लेकिन संबंध बनाने के बाद उस पुरुष को जिंदा जला दिया जाता था।
यह दावा कई कहानियों में किया गया है, लेकिन इतिहासकारों का कहना है कि इन बातों की पुष्टि करना कठिन है।Image Credit: Meta AI