Dec 30, 2024
Yogita Tyagi
मुस्लिम महिलाओं को खिड़की से झांकने की मिलेगी ऐसी सजा, सुनकर कांप जाएगी रूह
तालिबानी सरकार अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी छीनने के लिए जो भी काम करती है वो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाता है।
एक बार फिर तालिबान की ओर से महिलाओं के लिए एक फरमान जारी किया गया है।
तालिबान के सर्वोच्च नेता ने आवासीय भवनों में खिड़कियों के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
नई इमारतों में ऐसी खिड़कियां न हों, जिनसे आंगन, रसोई, पड़ोसी का कुआं और महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य स्थान दिखाई दें।
फरमान के अनुसार, महिलाओं को रसोई, आंगन या कुएं से पानी भरते देखना अश्लील हरकतों को बढ़ावा दे सकता है।
नगर निगम के अधिकारियों को निर्माण स्थलों की निगरानी करनी होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पड़ोसियों के घरों में झांकना संभव न हो।
अफगानिस्तान में महिलाओं को पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों तक पहुचंने पर भी पाबंदी है।
महिलाओं को गाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक कानून महिलाओं को सार्वजनिक रूप से गाने या कविता पढ़ने से भी रोकता है।
ये भी देखें
शादी, हनीमून और फिर हत्या… तस्वीरों ने बयां की ‘बेवफा सोनम’ की खौफनाक कहानी
एक वार्निंग के बाद ही बिछ गईं अनगिनत लाशें, इस मुस्लिम देश में मचा हड़कंप
Trump इन 12 देशों पर लगाएंगे ट्रैवल बैन, तोड़ने पर मिलेगी रूह कंपा देने वाली सजा
क्या एलन मस्क को बर्बाद करना चाहते हैं ट्रंप ? दी बड़ी चेतावनी, मचा हंगामा