A view of the sea

भूलकर भी घी के साथ न खाएं ये 5 चीज़, शरीर के लिए करती है जहर का काम

घी का सही इस्तेमाल पाचन दुरुस्त करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को निखारने में मदद करता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें घी के साथ खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है?

आइए जानते हैं उनके बारे में जिनको घी के साथ सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

शहद और घी को बराबर मात्रा में मिलाकर खाना जहरीले तत्वों का निर्माण कर सकता है।इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा सकता है।

मछली की तासीर गर्म होती है जबकि घी ठंडा। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मूली गर्म तासीर की होती है और घी ठंडा। दोनों का एक साथ सेवन करने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्याएं हो सकती हैं।

दही और घी दोनों ही भारी खाद्य पदार्थ हैं। इन्हें एक साथ खाने से अपच और टॉक्सिन्स के निर्माण का खतरा रहता है।

मांस और घी दोनों पचने में भारी होते हैं। इनका एक साथ सेवन करने से पेट में भारीपन, अपच, एसिडिटी और सूजन की समस्या हो सकती है।

ये भी देखें