May 23, 2025
Yogita Tyagi
पाकिस्तान ही नहीं, इन देशों में आए दिन होता है तख्तापलट, इस तरह छिन जाता है दिग्गज नेताओं का ‘सिंहासन’
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनके विद्रोही समूह और सेनाएं इतनी शक्तिशाली हैं कि वे कभी भी सरकार को उखाड़ फेंक सकती हैं।
भारत का कट्टर दुश्मन पाकिस्तान भी इस राजनीतिक उथल-पुथल का शिकार होता रहता है
विश्व बैंक के अनुसार, तख्तापलट की घटनाएं उन देशों में ज्यादा होती हैं, जहां मानव विकास सूचकांक बहुत कम है।
यहां गरीबी, भुखमरी, महंगाई के कारण लोगों में अराजकता फैलती है और सरकार पर उनका भरोसा कम होने लगता है।
ऐसे में सेना या लोगों को अपने पक्ष में करती है। इसके बाद या सरकार खुद गिर जाती है या सैन्य बल से सरकार को गिरा दिया जाता है।
अफ्रीकी देशों में तख्तापलट काफी आम बात है, जिसकी वजह यहां गरीबी, भुखमरी और महंगाई है।
लिस्ट में सबसे ऊपर दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया है। इस देश में अब तक 190 तख्तापलट की कोशिशें हो चुकी हैं।
आखिरी तख्तापलट की कोशिश 2019 में हुई थी, जहां मौजूदा सरकार को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
कट्टर दुश्मन देश पाकिस्तान में अब तक चार तख्तापलट हो चुके हैं।
यहां आखिरी तख्तापलट 1999 में सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने किया था, उन्होंने नवाज शरीफ की सरकार को गिरा दिया था।
2022 में श्रीलंका में भी ऐसा ही तख्तापलट देखने को मिला। देशभर में इतने विरोध प्रदर्शन हुए कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा।
ये भी देखें
शादी, हनीमून और फिर हत्या… तस्वीरों ने बयां की ‘बेवफा सोनम’ की खौफनाक कहानी
एक वार्निंग के बाद ही बिछ गईं अनगिनत लाशें, इस मुस्लिम देश में मचा हड़कंप
Trump इन 12 देशों पर लगाएंगे ट्रैवल बैन, तोड़ने पर मिलेगी रूह कंपा देने वाली सजा
क्या एलन मस्क को बर्बाद करना चाहते हैं ट्रंप ? दी बड़ी चेतावनी, मचा हंगामा