A view of the sea

अब वीडियो बनाने वालों को लगेगा तगड़ा झटका, 5 अप्रैल से इस देश में बैन हो जाएगा TikTok 

भारत में पहले से ही TikTok पर रोक लग गई हैं। अब एक और देश में इसके ऊपर बैन लगने वाला है।

जी हां! अमेरिका में TikTok बैन होने जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि TikTok की बिक्री को लेकर चीनी कंपनी बाइटडांस के साथ 5 अप्रैल से पहले समझौता हो सकता है।

ट्रंप ने कहा कि हमारे पास कई खरीदार हैं जो TikTok में बहुत रुचि रखते हैं और मैं चाहता हूं कि यह प्लेटफॉर्म जारी रहे।

आपको बता दें  कि ट्रंप प्रशासन ने TikTok को इसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए 5 अप्रैल तक का समय दिया था।

अमेरिका में 17 करोड़ लोग TikTok का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप ने पहले भी यह संकेत दिया था कि अगर समय पर डील पूरी नहीं हुई तो डेडलाइन बढ़ाई जा सकती है।

अगर बाइटडांस 5 अप्रैल तक अपना अमेरिकी कारोबार नहीं बेचती है तो मौजूदा संघीय कानून के मुताबिक TikTok पर बैन लग जाएगा। 

हालांकि ट्रंप ने कहा था कि अगर बिक्री तय समय पर नहीं होती है तो वह समयसीमा को 90 दिन और बढ़ा सकते हैं। 

ये भी देखें