क्या NATO से पुतिन अकेले ही लेंगे पंगा,जानें कितनी पावरफुल है रूस की सेना
चाहे रूस-यूक्रेन युद्ध हो, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव हो या फिर इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध।
पिछले कुछ समय से दुनिया के ज्यादातर देश खुद को एक बड़े युद्ध के लिए तैयार कर रहे हैं।
कुछ ऐसा ही इस समय नाटो और रूस के बीच देखने को मिल रहा है। जिस तरह से यूक्रेन ने ड्रोन से रूस को निशाना बनाया है, उससे माना जा रहा है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर बड़ा हमला कर सकता है,
अगर रूस हमला करता है तो यह लड़ाई लंबी हो सकती है क्योंकि ब्रिटेन ने भी अपने देश के लोगों से युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है।
नाटो देश इस समय रूसी राष्ट्रपति पुतिन से काफी नाराज हैं। अमेरिका के बार-बार अनुरोध के बावजूद पुतिन अपनी शर्तों पर युद्ध विराम के लिए अड़े हुए हैं।
अगर नाटो रूस पर हमला करता है, तो सबसे पहले उत्तर कोरिया उसके समर्थन में खड़ा होगा। उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों से लैस देश है और रूस का अच्छा दोस्त भी है।
इसके अलावा ईरान किसी भी युद्ध में रूस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा, क्योंकि रूस की तरह ईरान की भी पश्चिमी देशों से दुश्मनी है, खासकर इजरायल से।
अगर नाटो और रूस के बीच सीधा युद्ध होता है, तो यह विश्व युद्ध में बदल सकता है। पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि नाटो के हस्तक्षेप से सभ्यता का विनाश हो सकता है।