ITV नेटवर्क के 'भारत मंडपम' की खास गेस्ट होंगी ये हस्तियां
NXT कॉन्क्लेव 2025 वैश्विक शासन, प्रौद्योगिकी और आर्थिक परिवर्तन के अगले दशक को आकार देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बता दे कि, यह ऐतिहासिक आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को भारत मंडपम नई दिल्ली में हो रहा है।
इस सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे है।
इसके अलावा, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर भी इसका हिस्सा होगें।
अंतरराष्ट्रीय नेताओं मे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट और श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे विशिष्ट अतिथि के रूप में इस आयोजन मे भाग लेंगे।
भारत के केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इसमे शामिल होगे।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा जितेंद्र सिंह और पुष्कर सिंह धामी भी इस आयोजन का हिस्सा होगें।
भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं में बड़ा चेहरा स्मृति ईरानी भी शामिल हो रही हैं।