भारत का 1 ऐसा राज्य, जहां लड़कियों की लगाई जाती है बोली, फिर होता है ऐसा काम कि सुन कांप जाएगी रूह
भारत में कई स्टेट्स हैं जिनमें भी सभी हिंदी नहीं बोलते हैं, सबकी भाषा, रहन-सहन और रीति-रिवाज अलग-अलग हैं।
भारत में लगभग हर राज्य की एक अपनी अलग पहचान है। इसके अलावा सभी राज्यों में कुछ कुप्रथाएँ भी हैं।
भारत के सबसे सुंदर राज्य मध्य प्रदेश में भी एक कुप्रथा बहुत प्रचलित है।
आपको बता दे कि,यहां घर की बेटियों को किराए पर दे दिया जाता है।
न सिर्फ उन्हें किराए पर दिया जाता है बल्कि इसके लिए बोलियाँ भी लगाई जाती हैं।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में धड़ीचा नामक कुप्रथा प्रचलित है। यहाँ घर की बहनों, बेटियों और पत्नियों को किराए पर दे दिया जाता है।
जैसे यहाँ सब्जी मंडी, फूल मंडी और अनाज मंडी होती है, वैसे ही यहाँ महिलाओं और लड़कियों की बोली लगाने के लिए बाज़ार लगाया जाता है।
यहाँ महिलाओं की खूबसूरती के हिसाब से बोलियाँ लगाई जाती हैं। जितनी खूबसूरत महिला होगी, उसकी बोली उतनी ही ज़्यादा होगी।
यहां महिलाएं और लड़कियां खरीदने के लिए दूर-दूर से खरीदार आते हैं। खरीदार महिलाओं के हाव-भाव और व्यवहार को देखकर उनकी कीमत लगाते हैं।
खरीदार इस बाजार से अलग-अलग जरूरतों के लिए महिलाओं को लेते हैं। कोई अपनी मां की सेवा करना चाहता है, कोई सिर्फ शादीशुदा होने का दिखावा करना चाहता है
तो कोई महिलाओं को उनके साथ समय बिताने के लिए खरीदता है। महिलाओं को खरीदना एक एग्रीमेंट की तरह हो सकता है। लेकिन अगर महिला चाहे तो इस एग्रीमेंट को तोड़ भी सकती है।