भारत के ये 6 शहर हैं नाइटलाइफ के हॉटस्पॉट, जहाँ रातें कभी खत्म नहीं होती
भारत में घूमने और एन्जॉय करने के लिए कई शानदार जगह हैं। जिनमे से कुछ ऐसे शहर भी हैं, जहां की सड़कों पर कभी भी रौनक कम नहीं होती
भारत के कुछ बड़े शहरों में रात के समय भी लोग बेझिजक मस्ती करते हैं आइए, जानते हैं इन शहरों के बारे में
मुंबई
भारत का सबसे बड़ा शहर मुंबई इस लिस्ट में तो जरूर होगा, यहाँ लोग रातभर घूमते रहते हैं और नरीमन प्वाइंट, मरीन ड्राइव जैसे जगहों पर देर तक बैठे रहते हैं।
दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली भी कभी थमती नहीं है। यहाँ रातभर आप मस्ती कर सकते हैं और नाइट आउट का पूरा आनंद ले सकते हैं।
बेंगलुरु
अगर आपको रात में लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस का आनंद लेना पसंद है, तो बेंगलुरु जरूर जाएं। यहाँ के एमजी रोड पर नाइटलाइफ का अनुभव शानदार रहेगा।
गुरुग्राम
दिल्ली के पास स्थित गुरुग्राम अपनी खूबसूरती और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। यहाँ लोग रातभर पार्टियों का आनंद उठाते हैं।
गोवा
गोवा अपनी बीच, समुद्र और नाइटलाइफ के लिए खास तौर पर पार्टी और क्लबिंग के शौकिनों के बीच मशहूर है। यहाँ रात को समुद्र के किनारे पार्टी करने का अनुभव बिल्कुल अलग ही होता है।
पुणे
पुणे भी रात भर जगमगाता रहता है। यहाँ बेहतरीन पब और कैफे हैं, जो देर रात तक खुले रहते हैं। लोग यहां मस्ती और मनोरंजन के लिए आते हैं।