A view of the sea

ये दुनिया की ऐसी 6 ऐतिहासिक इमारतें, जिन्हें महिलाओं ने बनवाया था

अगर इतिहास को देखा जाए तो ज्यादातर प्रसिद्ध इमारतों को राजा-महाराजाओं या मुगलों ने ही बनवाया है।

आज हम आपको ऐसी ही 6 ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बताएंगे जिन्हें रानियों या आप कह सकते है महिलाओं ने बनवाया है।

 हुमायूं का मकबरा, दिल्ली   इस मकबरे हुमायूं की सबसे प्रिय बेबा बेगम ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया था।

 रानी की वाव, पाटन, गुजरात सरस्वती नदी के किनारे पर बनी ये प्रसिद्ध बावड़ी (सीढ़ीदार कुआं) रानी उदयमती ने अपने पति राजा भीमदेव प्रथम की याद में बनवाया था।

  मोहिनीश्वर शिवालय मंदिर गुलमर्ग कश्मीर के राजा हरि सिंह की पत्नी महारानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने इस मंदिर को बनवाया था।

एत्मादुद्दौला का मकबरा  सफेद संगमरमर से बना ये मकबरा मुगल बादशाह जहांगीर की बेगम नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा गियास बेग की याद में बनवाया था।

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल   आपको बता दे कि, यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसका निर्माण 20वीं शताब्दी में हुआ था जिसे भोपाल की बेगम शाहजहां ने बनवाया था।

मिरजान किला, कर्नाटक   इस किले को तुलुवा-सलुवा वंश की रानी चेन्नाभैरदेवी ने बनवाया था, जिनको "काली मिर्च रानी" के नाम से जाना जाता था।

ये भी देखें