A view of the sea

इस देश ने PM Modi को 'मिथ्रा विभूषण' पदक से दिया सम्मान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका सरकार द्वारा प्रतिष्ठित मिथ्रा विभूषण पदक प्रदान किया गया है।

ये सम्मान उनको द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए मिला है।

 यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। 

असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है।

धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। 

नवरत्न, या नौ कीमती रत्न, भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है, जिसे शुद्ध कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब में दर्शाया गया है।

ये भी देखें