A view of the sea

इस मुस्लिम देश ने कर दिया कमाल,रुक जाएगी रूस-यूक्रेन जंग!

यूक्रेन ने रूस के साथ तीन साल से चल रहे युद्ध में पहली बार संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। 

सऊदी अरब में अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान ये फैसला लिया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वह अब इस प्रस्ताव को रूस के पास ले जाएंगे और इस पर फैसला मॉस्को को करना है।

मॉस्को पर कीव के सबसे बड़े ड्रोन हमले के बाद रूस के साथ जारी युद्ध को रोकने के उपाय खोजने के लिए यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों ने आठ घंटे बैठक की।

जिसमें यूक्रेन ने 30 दिन के अंतरिम युद्ध विराम के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया।

28 फरवरी को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच गरमागरम बहस के बाद युद्ध विराम पर पहुंचने के नए कूटनीतिक प्रयास को दर्शाती है।

उधर रूस ने कहा है कि वह इस शर्त पर युद्ध खत्म करने को तैयार है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने का प्रयास छोड़ दे और मास्को के कब्जे वाले क्षेत्रों को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता दे। 

ये भी देखें