इजरायल के इस एक कदम से भारत पर होगा बहुत बुरा असर, अब क्या करेंगे PM Modi?
इजरायल उन देशों में शामिल है, जिसने हमेशा भारत की मदद की है। कारगिल युद्ध में भी भारत के साथ इजरायल ही था
लेकिन अब इजरायल कुछ ऐसा करने वाला है, जिससे उसके करीबी दोस्त भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
इजरायल अपने कट्ट्रर दुश्मन ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि इसका असर मध्य पूर्व के तेल उत्पादक क्षेत्र पर पड़ सकता है।
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले की योजना से ही कच्चे तेल की कीमत में आज भारी तेजी देखने को मिली है।
ब्रेंट क्रूड 1.06% तेजी के साथ 66.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड 69 सेंट यानी 1.06% तेजी के साथ 66.07 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
अगर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आती है तो इसका भारत पर सीधा असर होगा। क्योंकि भारत ज्यादातर तेल आयात करता है।
ऐसे में कच्चे तेल की कीमत में उछाल आ सकता है। इससे भारत का बजट बुरी तरह से गड़बड़ा सकता है।
वित्त वर्ष 2025 में भारत ने 137 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल आयात किया, जो 2024 में 133.4 बिलियन डॉलर था।