A view of the sea

ये है दुनिया के 10 सबसे गरीब देश

आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जो गरीब देशों की सूची में टॉप 10 पर हैं।

GDP के आधार पर दुनिया के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों में पहला नंबर दक्षिण सूडान का है।जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $960.24 है।

वहीं, दूसरे नंबर पर बुरुंडी का नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति GDP $1,010 हैं।

तीसरे स्थान पर मध्य अफ्रीकी गणराज्य का नाम शामिल है। जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,310 है।

चौथे स्थान पर मलावी का है, जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,760 है और पांचवें स्थान पर मोजाम्बिक का नाम आता है, जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,790 है।

छठे स्थान पर सोमालिया, जिनकी प्रति व्यक्ति जीडीपी  $1,900 है। 7 वें स्थान पर कांगो है, जिनकी जीडीपी $1,910 है।

आठवें स्थान पर लाइबेरिया है, जिनकी जीडीपी $2,000 है। नौवें स्थान पर यमन है, जिनकी GDP $2,020 है।

10वें स्थान पर मेडागास्कर है, जिनकी जीडीपी $2,060 है।

ये भी देखें