A view of the sea

विराट-अनुष्का ने कैमरे से छिपाया ये स्पेशल डिवाइस, आखिर क्या है ये इस अंगूठी का रहस्य?

संन्यास के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ 13 मई को प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे।

इस दौरान कोहली और अनुष्का दोनों ने अपने हाथों में एक इलेक्ट्रॉनिक अंगूठी पहनी हुई थी, जो चर्चा का विषय बन गई।

बता दे कि, कोहली और अनुष्का ने गुलाबी रंग की इलेक्ट्रॉनिक अंगूठी पहनी हुई थी। इसे डिजिटल टैली इलेक्ट्रॉनिक फिंगर क्लिकर रिंग कहा जाता है।

जब कोहली वहां बैठकर प्रेमानंद जी से बात कर रहे थे, तो उनके हाथ में यह अंगूठी दिखाई दी।

इस डिजिटल टैली काउंटर का इस्तेमाल गिनती के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल वो लोग भी करते हैं जो भगवान का नाम लेते हैं।

इससे वो गिनते हैं कि उन्होंने अब तक कितनी बार भगवान का नाम लिया है।

कोहली और अनुष्का जिस इलेक्ट्रॉनिक अंगूठी का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी कीमत के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है।

ये भी देखें