प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "21वीं सदी के भारत पर पूरी दुनिया की नजर है।
हाल ही में प्रयागराज में हुआ एकता महाकुंभ दुनिया को भारत की संगठन क्षमता और नवाचार की शक्ति दिखाता है।
भारत सेमीकंडक्टर से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर्स तक बना रहा है। दुनिया हमारी सफलता को विस्तार से जानना चाहती है।
कुछ महीने पहले भारत ने सबसे बड़े चुनाव कराए और लगातार तीसरी बार सरकार वापस लौटी।
भारत की उपलब्धियां इसके पीछे का कारण हैं।
मैं विश्वास करता हूं कि ITV चैनल भारत की असली कहानियां दुनिया तक पहुंचाएगा।
पहले मैंने 'Vocal for Local' और 'Local for Global' का विजन दिया था, आज ये सच्चाई बन चुका है।
भारत के आयुष उत्पाद, योग, मखाना और मिलेट्स अब ग्लोबल हो रहे हैं।