यूक्रेन युद्ध के कारण रूस को अपने हथियारों के निर्यात में 92% की गिरावट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इजरायल ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा सौदा किया है।
2024 में इजरायल ने रिकॉर्ड 14.8 बिलियन डॉलर के हथियार बेचे, जबकि वह खुद गाजा से लेकर सीरिया, लेबनान, यमन और ईरान तक युद्ध लड़ रहा है।
इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2024 में रक्षा निर्यात में साल-दर-साल 13% की वृद्धि दर्ज की गई है।
यह आंकड़ा 2023 में 13 बिलियन डॉलर था, जो 2024 में 14.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। युद्ध और अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बावजूद इजरायल के हथियारों की मांग और बढ़ गई।
जहां रूस की युद्ध में उलझने से उसकी हथियार बिक्री लगभग खत्म हो गई है, वहीं इजराइल की “जंगी तकनीक” को दुनियाभर में डिमांड मिल रही है.
SIPRI की रिपोर्ट बताती है कि रूस के निर्यात 2019-2023 के बीच पिछले पांच सालों की तुलना में आधे हो गए. जेम्सटाउन फाउंडेशन का कहना है कि रूस के निर्यात 2021 से 2024 के बीच 92% तक गिरे हैं.