A view of the sea

किसने बनाई थी पहली चाय? चुस्कियां लेते-लेते आज जान लीजिए इसका इतिहास

दुनिया में चाय के दीवानों की कमी नहीं है। पानी के बाद चाय दूसरा सबसे ज़्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है।

चाय की उत्पत्ति का इतिहास बहुत रोचक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चाय सबसे पहले संयोग से बनी थी।

ऐसा माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति चीन में हुई थी। चीन में पहली बार किसी ने 2732 ईसा पूर्व में चाय पी थी।

बता दे कि, चीन के एक राजा शेन नुंग ने 2732 ईसा पूर्व में चाय की खोज की थी।

एक दिन संयोग से महल में उबलते पानी में कुछ उड़ती हुई पत्तियां गिर गईं। जब सम्राट शेन नुंग ने इसे चखा तो वे दंग रह गए।

इसके स्वाद और ताजगी भरे प्रभाव के कारण सम्राट शेन नुंग ने नियमित रूप से चाय का सेवन करना शुरू कर दिया।

फिर सम्राट शेन नुंग ने इस काढ़े को "चा" नाम दिया जो कि, बाद में यह चा चाय बन गई।

पुर्तगालियों और डचों ने 1610 में पहली बार यूरोप में चाय का आयात किया। 17वीं सदी के मध्य तक चाय केवल पत्तियों के रूप में ही उपलब्ध थी।

जैसे-जैसे व्यापार बढ़ा, चाय की पत्तियों को संरक्षित करने के तरीके भी खोजे गए।

ये भी देखें